लखीमपुर खीरी में सियासी बवाल – भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय में की तोड़फोड़

Share Post

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश ब्यूरो):
लखीमपुर खीरी में शनिवार को राजनीतिक घमासान उस समय तेज हो गया जब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।

मामला राहुल गांधी द्वारा बिहार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माँ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है। इस बयान से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें उखाड़कर फाड़ दीं और कार्यालय में रखी कुर्सियों को भी नुकसान पहुँचाया।

लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

 

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान न केवल प्रधानमंत्री बल्कि पूरे देश का अपमान है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कांग्रेस कार्यालय को भारी क्षति पहुंची है।


हैशटैग्स:

Leave a Comment