लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश):
लखीमपुर खीरी जिले के लखहा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर लगे तिरंगे झंडे को हटाकर फिलिस्तीन का झंडा फहराने का मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार, इस वारदात को गांव के ही चार युवकों – सद्दाम, बाउरा, अन्ने और एक अज्ञात युवक ने अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

शिकायतकर्ता संजय त्रिपाठी ने लिखित तहरीर में बताया कि जब उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो चारों युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
यह मामला फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना ने न केवल स्कूल और गांव में सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे का अपमान होने की वजह से भी लोगों में गुस्सा फैला है।