रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

कल असम के डिब्रूगढ़ जिले में ‘‘वोट अधिकार रैली’’ और ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और सांसद अमरींदर सिंह राजा बराड़, झारखंड कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, असम PCC अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, सांसद प्रदीप गोरबेडे, रकीबुल हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन सिंह घटवार और असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
असम के सभी जिलों में बीएलए ट्रेनिंग और ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ रैली व सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। विकास उपाध्याय और गौरव गोगोई अलग-अलग जिलों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं और जागरूकता बढ़ा रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करती है। इस गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी असम में अलग अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन आज यह लोकतंत्र भाजपा के हाथों बंधक बना हुआ है। वोट की तिजोरी भाजपा ने लूटी है और चुनाव आयोग चुपचाप खड़ा है। यह केवल धांधली नहीं बल्कि लोकतंत्र की खुलेआम हत्या है।
हाल ही में राहुल गांधी ने कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में हुए वोट चोरी के पैटर्न का खुलासा किया था। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि वोट चोरी, चुनावी हेरफेर और धांधली लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।
असम प्रदेश में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए, और सभी ने मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सशक्त संदेश दिया।