राजनांदगांव में गणेशोत्सव की सुरक्षा: एसपी मोहित गर्ग ने पंडालों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

गणेशोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक (SP) मोहित गर्ग ने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी मोहित गर्ग ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्कता बरतने और आम जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अव्यवस्था को सख्ती से रोका जाएगा।

एसपी ने पंडाल समितियों से भी अपील की कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) पुष्पेंद्र नायक, शहर के थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment