रायपुर में 1500 साला जुलूसे मोहम्मदी भव्य रूप से सम्पन्न, सीरत मैदान में हुई दुआएं

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी 

रायपुर में 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी अज़ीमोशान जुलूस शहर सीरतुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कमेटी के सदर मो. सोहेल सेठी व उनकी टीम ने इस जुलूस का सफल संचालन किया।

IMG 20250905 WA0072

✦ जुलूस का मार्ग

 

यह जुलूस सुबह 8 बजे महबूबिया चौक बैजनाथपारा से निकला, जो मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, आज़ाद चौक, सदर बाज़ार और सिटी कोतवाली होकर सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुँचा।

 

✦ धार्मिक कार्यक्रम

 

सीरत मैदान पहुँचने पर कार्यक्रम की शुरुआत कारी मो. इमरान द्वारा तिलावत-ए-कुरआन शरीफ से हुई। इसके बाद हज़रत सैय्यद अहमद अशरफ साहब (किछौछा) ने हज़रत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुसलमानों को उनके बताए रास्ते पर चलकर अच्छे कार्य करने और बुराइयों से बचने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

इसके बाद परचम कुशाई की गई और देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ की गई।

 

✦ विशेष अतिथि व गणमान्य उपस्थित

 

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे –

शेख नाज़िमुद्दीन, मो. सोहेल सेठी (सदर), मौलाना मो. अली फारूकी (काजी शहर), डॉ. सलीम रज़ा (अध्यक्ष वक्फ बोर्ड), शाफिक अहमद (फुगा भाई), जावेद रज़ा, एजाज़ ढेबर, बदरुद्दीन खोखर, अफरोज ख्वाजा, एजाज कुरैशी (गुड्डा), डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इक़बाल शरीफ, साबिउद्दीन अहमद, फहीम अंसारी, अमीन खान, अज्जू खान, मुख्तार अशरफी, इरफान जीलानी, रमीज अशरफ, गुड्डा सेठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment