रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 10 लड़कियां हिरासत में

Share Post

रांची, झारखंड।रिपोर्टर – मेघा तिवारी
राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

गुप्त सूचना के बाद छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद लालपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओम गर्ल्स हॉस्टल पर छापा मारा।

 10 लड़कियां हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों को ऑर्डर के हिसाब से अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था।

बंगाल से जुड़ा कनेक्शन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। यह आशंका भी जताई जा रही है कि इस रैकेट के तार स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और ठेकेदारों से जुड़े हो सकते हैं।

 जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें

9691983739

Leave a Comment