फरीदाबाद में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

Share Post

फरीदाबाद।रिपोर्टर स्नेहा जायसवाल
हरियाणा के फरीदाबाद से दहेज प्रथा का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। विवाह के कुछ ही महीने बाद एक नवविवाहिता विमलेश ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली।

 आखिर क्या था कारण?

पीड़िता के मामा किशोरी लाल ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ ही समय बाद से विमलेश को उसके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न करते थे।
वहीं, मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी कई दिनों से परेशान रहती थी और मायके में किसी से ठीक से बात भी नहीं करती थी। आखिरकार, तंग आकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 लोभ की भेंट चढ़ी बेटी की मुस्कान

दहेज की भूख में अंधे ससुरालवालों ने बहू को इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसकी मुस्कान हमेशा के लिए बुझ गई। एक खुशहाल जिंदगी की उम्मीदों के बीच उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

इंसाफ की मांग

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

 बड़ा सवाल

दहेज प्रथा के खिलाफ वर्षों से अभियान और कानून होने के बावजूद आए दिन बेटियां इसकी शिकार क्यों हो रही हैं? आखिर कब इस कुप्रथा से समाज को मुक्ति मिलेगी?

आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें

9691983739

Leave a Comment