जालौन।रिपोर्टर, मेघा तिवारी
उरई कोतवाली क्षेत्र के बंबी रोड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मकान विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला को घर में जबरन सामान रखने से मना करने पर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस भी मौके पर मौजूद दिखाई देती है लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं करती।
पीड़ित महिला सरोज ने आरोप लगाया है कि दबंग श्रीकांत और उनके परिजन, अपने घर की महिलाओं के साथ मिलकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारा-पीटा गया।
सरोज का कहना है कि पुलिस न केवल मूकदर्शक बनी रही बल्कि दबंगों का साथ देते हुए उन्हें जबरन कब्जा दिलाने का प्रयास भी कर रही थी। यह गंभीर आरोप अब लोगों में आक्रोश पैदा कर रहे हैं।
वहीं घटना के बाद पीड़ित महिला सरोज ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस का रवैया इसी तरह रहा तो आम जनता दबंगों के सामने असहाय हो जाएगी।
यह घटना जालौन जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।