तिरोड़ा (त.सं.)
तिरोड़ा स्थित अजयसिंह गौर के जनसंपर्क कार्यालय में स्थानीय निवासी विवेक (विक्की) सिंगनजुड़े, रोहित मारवड़े, करण नागरकर, वैश्वेश शेंडे, कार्तिक चौधरी और योगेश कावड़े ने जिला उपाध्यक्ष अजयसिंह गौर की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सदस्यता ग्रहण की।
अजयसिंह गौर ने नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के जुड़ने से पार्टी की संगठनात्मक शक्ति बढ़ेगी और पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने सांसद प्रफुल पटेल की विकासमुखी नीतियों और पूर्व विधायक रंजीत जैन के कार्यों पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह युवाओं का प्रवेश पार्टी के लिए ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राहुल गहेरवार, विजय बुरडे, बालू येरेपुरे, प्रशांत ढोरे और जयदीप कटरे उपस्थित थे।