लखीमपुर-खीरी | संवाददाता
लखीमपुर-खीरी जिले में अवैध मांस कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
✦ मुखबिर की सूचना पर छापेमारी
थानाध्यक्ष निराला तिवारी और चौकी प्रभारी कस्बा खीरी साधना यादव ने पुलिस टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। टीम में कांस्टेबल रजनीश सिंह, दीपक कुमार और जगदीश यादव शामिल थे।
✦ अवैध असलहा और कारतूस बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध मांस के साथ 315 बोर का अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किया।
✦ तीन आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है और अवैध कारोबारियों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।