लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बाढ़ राहत लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी, पिता-पुत्री लापता

Share Post

लखीमपुर खीरी।सुरजीत चानी


सदर तहसील के नकहा ब्लॉक के नौव्वापुर गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ राहत सामग्री लेने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव अधूरे पुल की कोठी से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 20 लोग नाव पर सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव का संतुलन बिगड़ते ही अचानक चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन गांव निवासी कैलाश और उनकी पुत्री नदी की तेज धार में बह गए

लखीमपुर खीरी नाव हादसा – नौव्वापुर गांव में बाढ़ राहत सामग्री लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी
लखीमपुर खीरी नाव हादसा – नौव्वापुर गांव में बाढ़ राहत सामग्री लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी


 प्रशासन हरकत में

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


 पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

इस क्षेत्र में नाव पलटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। अधूरे पड़े पुल और तेज बहाव के चलते यहां नाव से आवाजाही खतरनाक साबित हो रही है।


तलाश जारी

फिलहाल SDRF और गोताखोरों की टीम लापता पिता-पुत्री की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है और आसपास के गांवों को सतर्क किया गया है।

आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें

9691983739

Leave a Comment