रायपुर में होगा श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी यात्रा का भव्य स्वागत

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

राजधानी रायपुर में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी यात्रा का भव्य स्वागत होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर शहरभर में विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

 छेरी खेड़ी में होगा स्वागत

यात्रा रायपुर पहुंचते ही प्रवेश द्वार छेरी खेड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण, विधायकगण और सिख समाज के प्रमुख नेता मिलकर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

 यात्रा का मार्ग

यह ऐतिहासिक यात्रा असम के धुबरी साहिब से प्रारंभ होकर सरायपाली-बसना होते हुए रायपुर पहुंच रही है। राजधानी में प्रवेश के बाद यात्रा नगर कीर्तन के रूप में वीआईपी चौक राम मंदिर से प्रारंभ होगी।

यात्रा में शामिल रहेंगे:

  • 2 बड़े ट्राले

  • 20 वाहन

  • लगभग 200 सेवकों का जत्था

  • एक पारदर्शी बस, जिसमें गुरु साहिबानों और सिख योद्धाओं द्वारा मुगलों के खिलाफ प्रयोग किए गए ऐतिहासिक शस्त्र प्रदर्शित होंगे।

हरभर में स्वागत कार्यक्रम

रायपुर में 18 गुरुद्वारा समितियों ने मिलकर स्वागत की तैयारी की है।

  • 20 से अधिक स्थानों पर LED स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनमें गुरु तेग बहादुर जी का गौरवशाली इतिहास दिखाया जाएगा।

  • पूरे मार्ग में गुरुबाणी की मधुर ध्वनि गूंजेगी।

  • 30 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहाँ पुष्प वर्षा और विशेष कार्यक्रम होंगे।

  • समाज, व्यापारिक और राजनीतिक संगठन भी यात्रा का अभिनंदन करेंगे।

यात्रा का मार्ग रायपुर शहर में

  • तेलीबांधा मरीन ड्राइव

  • शंकर नगर

  • घड़ी चौक

  • शास्त्री चौक

  • जय स्तंभ चौक

  • फूल चौक

  • आमापारा चौक

  • साइंस कॉलेज

  • महोबाबाजार

  • टाटीबंध गुरुद्वारा (रात्रि विश्राम स्थल)

21 सितंबर की सुबह यात्रा दुर्ग-डोंगरगढ़ मार्ग से गोंदिया (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होगी।

यह ऐतिहासिक यात्रा रायपुरवासियों के लिए श्रद्धा और गर्व का क्षण है, जो सिख इतिहास और गुरु परंपरा की महान गाथा को पुनः जीवित करेगी।

Leave a Comment