सीकर, राजस्थान।रिपोर्टर, मेघा तिवारी
राजस्थान पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए सीकर से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेणुका चौधरी को गिरफ्तार किया है। रेणुका फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर फॉलोअर्स बनाती थी और इसी आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।
जानकारी के मुताबिक, रेणुका चौधरी की टीम में सुबीता और उसकी बेटी भी शामिल थीं। सुबीता की बेटी ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की और उन्हें फॉर्म हाउस पर बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हुआ।
पहले बुजुर्ग से सोने के आभूषण लिए गए और फिर ₹12 लाख 90 हजार रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। जब ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस जांच में पता चला कि इससे पहले एक डॉक्टर भी इस हनी ट्रैप गैंग का शिकार बन चुका है। गिरफ्तारी के वक्त रेणुका चौधरी ने बेहोश होने और बार-बार गिरने का नाटक किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
इस मामले में पुलिस अब रेणुका चौधरी के साथियों की तलाश में जुटी है।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739