रायपुर में जुलूस-ए-गौसिया का भव्य स्वागत — सीरत-उन-नबी कमेटी ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

Share Post

रायपुर (छत्तीसगढ़)।रिपोर्टर मेघा तिवारी


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। जुलूस का आगाज़ बैजनाथ पारा चौक से दोपहर 4 बजे हुआ और इसका भव्य स्वागत शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर द्वारा एवरग्रीन चौक पर किया गया।

विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस मेहबूबिया चौक पर एकत्र हुए, जहाँ से संयुक्त रूप से आगे बढ़ते हुए उन्होंने शहरभर में अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2025 10 08 at 12.45.22 613f720a
रायपुर में सीरत-उन-नबी कमेटी द्वारा आयोजित जुलूस-ए-गौसिया कार्यक्रम में शहरभर से लोग जुटे, पुष्पवर्षा और स्वागत समारोह के बीच अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया।

 

जुलूस में शामिल मस्जिदों के इमामों और धर्मगुरुओं का स्वागत कमेटी के सदर जनाब मोहम्मद सोहेल सेठी की अध्यक्षता में पुष्पमालाएँ पहनाकर किया गया। मंच से जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई और उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद साहबुद्दीन, सिराज भाई, फहीम अंसारी, अब्दुल नादिर खान, शेख शकील, नूरा भाई, नासिर खान, सिराज खान, रफीक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह जानकारी शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर के मीडिया प्रभारी शेख शकील और अब्दुल नादिर खान द्वारा दी गई।

Leave a Comment