रायपुर: तेलीबांधा स्थित बेबीलॉन टावर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित बेबीलॉन टावर में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत के तीसरे माले (थर्ड फ्लोर) पर लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने के कारण बिल्डिंग के कांच टूटकर नीचे गिरने लगे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

इस बीच रायपुर कलेक्टर, एसएसपी और पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने आसपास की भीड़ को हटाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Comment