सोनभद्र में ऑपरेशन लंगड़ा: 3 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share Post

मेघा तिवारी,

सोनभद्र। यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। बीते दिनों 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

मामले की पुष्टि क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने की। यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

Leave a Comment