फरीदाबाद।रिपोर्टर स्नेहा जायसवाल
फरीदाबाद के ग्रीन बेल्ट में आज सुबह “पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को हरा-भरा बनाना था।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वयं पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों से अपील की कि—
“हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।”
हर पौधा मां का आशीर्वाद, प्रकृति की शक्ति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा—
“मां और प्रकृति दोनों ही जीवन देती हैं। मां अपने आंचल से और प्रकृति अपनी हरियाली से हमें जीना सिखाती है। यही सबसे बड़ी सीख है। बढ़ता प्रदूषण और घटते पेड़ गंभीर चिंता का विषय हैं। आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण से बचाने के लिए आज से ही हमें कदम उठाने होंगे।”
उन्होंने युवाओं और बच्चों से विशेष अपील की कि पेड़ों की देखभाल करें ताकि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
नागरिकों की भागीदारी और संकल्प
इस पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल को जीवन का एक सकारात्मक अवसर बताते हुए कहा—
“हमें हर जगह हरियाली छोड़कर जाना चाहिए। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है।”
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739