रायपुर के Elsewhere Café पर गंभीर आरोप – नाबालिगों की एंट्री और देर रात तक शराब पार्टी, AAP यूथ विंग ने दी चेतावनी

Share Post

मेघा तिवारी की रिपोर्ट, रायपुर

रायपुर के नया रायपुर स्थित Elsewhere Café & रेस्टोरेंट पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, इस कैफे में आयोजित पार्टियों में देर रात तक शराब परोसी जाती है और नाबालिग बच्चों को भी प्रवेश दिया जाता है।

इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने सख़्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा –

 छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार नाबालिग बच्चों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन Elsewhere Café और इवेंट कम्पनी द्वारा इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है।

रायपुर Elsewhere Café विवाद – नाबालिगों की एंट्री और शराब पार्टी पर हंगामा
रायपुर Elsewhere Café विवाद – नाबालिगों की एंट्री और शराब पार्टी पर हंगामा


 अगर इस इवेंट में नाबालिगों को एंट्री दी गई या शराब परोसी गई, तो आम आदमी पार्टी यूथ विंग तत्काल इस कार्यक्रम को बंद कराएगी।

  • मानिकपुरी ने साफ चेतावनी दी है कि –
     अगर इवेंट कम्पनी ने नाबालिग बच्चों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई,
     या फिर पार्टी में भक्ति गीत/भजन बजाकर सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाई गई,

तो 20 सितम्बर शनिवार की रात Elsewhere Café के बाहर AAP यूथ विंग कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी और कार्यक्रम को बंद कराया जाएगा।

आम आदमी पार्टी यूथ विंग का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि युवाओं और समाज के भविष्य की सुरक्षा का सवाल है। पार्टी का मानना है कि इस तरह के आयोजन न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की भी अवहेलना करते हैं।

Leave a Comment