तिरोड़ा
गिरजाबाई कन्या स्कूल की छात्रा कु. वंशिका संजय येशने ने परतवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट स्पर्धा एवं खेलो इंडिया चयन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया।
गोंदिया ज़िले से इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से गिरजाबाई कन्या स्कूल तिरोड़ा की कक्षा 12वीं की छात्रा वंशिका येशने ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वंशिका की इस उपलब्धि का श्रेय उनके शिक्षक राजेश तुरकर, डी.ए. गजभिये और कटपंकर सर के मार्गदर्शन तथा आकाश शहरें सर की गहन कोचिंग और प्रशिक्षण को जाता है।
वंशिका की इस उल्लेखनीय सफलता पर गिरजाबाई कन्या स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। संस्था की सचिव श्रीमती रजनी पवन मोरे, प्राचार्या राजलक्ष्मी तुरकर, पर्यवेक्षक डी.एन. शेख, कु. सुषमा मोरे मैडम तथा समस्त शिक्षक व कर्मचारी वर्ग ने वंशिका को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।