रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी
राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक फर्जी पुलिसवाले को गिरफ्तार किया है, जो खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर कारोबारी से 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
आरोपी की पहचान आशीष घोष उर्फ आशीष शर्मा (31 वर्ष), निवासी हनुमान वाटिका, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर के रूप में हुई है।

✦ कैसे पकड़ा गया आरोपी?
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार (CG 04 MM 0024) को रोका।
पूछताछ में आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और एक फर्जी आईडी कार्ड दिखाया।
आईडी कार्ड पर Anti Corruption Bureau EOW Chhattisgarh लिखा हुआ था और उस पर आशीष का फोटो चस्पा था।संदेह होने पर गहन पूछताछ में पूरा मामला खुल गया।
✦ बरामद सामान
पुलिस ने आरोपी से लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें शामिल हैं:
1 नग फर्जी आईडी कार्ड
क्रेटा कार
2 मोबाइल फोन
₹1,99,000 नकद सोने के आभूषण
✦ कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया है।आरोपी पर कूटरचित परिचय पत्र बनाकर धोखाधड़ी और छल करने का आरोप लगाया गया है।फिलहाल उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मोबाइल और फर्जी आईडी से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र जा सकें।