नया भारत उत्सव रायपुर: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल युवाओं से करेंगे संवाद

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में नया भारत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

 

✦ 50 हज़ार युवाओं ने दिए सुझाव

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कॉलेजों के 50,000 से अधिक युवाओं ने प्रधानमंत्री के विज़न “विकसित भारत-2047” पर अपने सुझाव साझा किए हैं।

✦ ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतियोगिता और सेलिब्रेशन

नया भारत उत्सव में युवाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के पराक्रम और शौर्य को सेलिब्रेट करने के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सैकड़ों प्रतिभागियों ने सेना के साहस को ड्रॉइंग शीट पर जीवंत किया।

✦ कार्यक्रम का आयोजन

समापन समारोह 4 सितंबर सुबह 11 बजे कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय जोरा में होगा। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

✦ विकास प्रदर्शनी भी लगेगी

समापन समारोह के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के विभागों एवं निगम-मंडलों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

✦ कार्यक्रम संयोजक का वक्तव्य

कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन ने बताया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर यह उत्सव व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। एनआईटी, एम्स, ट्रिपल आईटी, आईआईएम और सिपेट जैसे केंद्रीय शैक्षिक संस्थानों में प्रतियोगिताएँ आयोजित कर युवाओं से सुझाव मंगाए गए। उन्होंने कहा –
“हमें ऑपरेशन सिंदूर में सीधे भाग लेने का अवसर भले ही न मिला हो, लेकिन इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ सके। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी के आभारी हैं।”

 

Leave a Comment