लुत्ती डैम हादसा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे प्रभावित परिवारों से मिले, 2.57 लाख की सहायता राशि प्रदान

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी
बलरामपुर, 03 सितम्बर 2025

बलरामपुर जिले में लुत्ती डैम टूटने से हुए हादसे के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम स्वयं प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर पशुहानि और फसल क्षति की जानकारी ली और तत्काल प्रभावित परिवारों को ₹2,57,040 की मुआवजा राशि प्रदान की।

 बलरामपुर लुत्ती डैम हादसा – कृषि मंत्री रामविचार नेताम प्रभावित परिवारों से मिले
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित परिवारों को 2.57 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

 

 

 बलरामपुर लुत्ती डैम हादसा – कृषि मंत्री रामविचार नेताम प्रभावित परिवारों से मिले
बलरामपुर लुत्ती डैम हादसा – कृषि मंत्री रामविचार नेताम प्रभावित परिवारों से मिले

इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

✦ प्रभावित परिवारों को मिली सहायता राशि

श्री गांगरेल – ₹64,000 (पशुहानि)

श्री कन्हाई – ₹37,500 (पशुहानि)

खिलबानुस – ₹32,000 (पशुहानि)

श्री राजेश्वर सिंह – ₹8,500 (फसल क्षति)

श्री सुखदेव – ₹7,520 (फसल क्षति)

श्री सुरेश – ₹7,520 (फसल क्षति)

श्री संदीप – ₹1,00,000 (फसल क्षति)

कुल सहायता राशि – ₹2,57,040

✦ मंत्री नेताम का संदेश

मंत्री नेताम ने कहा कि क्षति की भरपाई पूरी तरह संभव नहीं है, लेकिन सरकार हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को आवास, भोजन, पानी और चिकित्सकीय सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए।

✦ आवागमन बहाली के प्रयास

बांध टूटने से न केवल फसल और पशुधन का नुकसान हुआ बल्कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (2014) के तहत बने दो पुल और सड़क भी बह गई।

कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्थायी डायवर्सन निर्माण का कार्य शुरू कराया है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द आवागमन बहाल हो ताकि ग्रामीणों को कठिनाई न हो।

 

Leave a Comment