धमतरी।मेघा तिवारी
धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। सोरिद शांति चौक निवासी तेजराम देवांगन (35 वर्ष) ने मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद के चलते अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल छोटे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
घटना कैसे हुई?
-
आरोपी तेजराम और उसके छोटे भाई चंद्रकांत के बीच मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था।
-
चंद्रकांत मोटरसाइकिल लेकर जाता और खराब हालत में लौटाता था, जिससे आए दिन झगड़ा होता रहता था।
-
06 सितंबर 2025 की रात लगभग 10:30 बजे, इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
-
गुस्से में आकर तेजराम ने घर में रखी कैंची से चंद्रकांत के पेट और पीठ पर हमला कर दिया।
-
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की तत्परता
-
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।
-
कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
-
मौके से हमले में प्रयुक्त कैंची भी जब्त की गई।
-
आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी का विवरण
-
नाम: तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू
-
पिता का नाम: स्व. रामकुमार देवांगन
-
उम्र: 35 वर्ष
-
निवासी: सोरिद शांति चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
पुलिस का बयान
धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि मामूली विवाद से उपजे इस हमले के बाद आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सबूत और हथियार जब्त कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739