धमतरी: मोटरसाइकिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने आरोपी तेजराम को गिरफ्तार किया

धमतरी।मेघा तिवारी धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। सोरिद शांति चौक निवासी तेजराम देवांगन (35 वर्ष) ने मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद के चलते अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल छोटे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस … Read more

गौरवशाली क्षण: गुरु खुशवंत साहेब ने लिया मंत्री पद का दायित्व, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा में नई उम्मीदें

गुरु खुशवंत साहेब का पदभार ग्रहण समारोह

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी।नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली रहा। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने पिता, राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में विधिवत रूप से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री पद … Read more

छत्तीसगढ़ में प्रेस की आज़ादी पर बड़ा सवाल: नूतन सिदार का विवाद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभाग पर उठे प्रश्न

IMG 20250905 WA0073

रायपुर/रायगढ़/जशपुर | विशेष रिपोर्ट | मेघा तिवारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर बड़ी बहस खड़ी कर दी है। जनसम्पर्क विभाग की सहायक संचालक नूतन सिदार ने पत्रकार ऋषिकेश मिश्र पर मानहानि का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक … Read more

छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल: आम आदमी पार्टी का सरकार पर हमला, गोपाल साहू बोले – स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं प्रभावित

NHM हड़ताल पर बयान देते गोपाल साहू

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी और अधिकारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, आम … Read more

सुकमा में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को हरीश कवासी का समर्थन, सरकार से मांग पूरी करने की अपील

एनएचएम कर्मचारियों को संबोधित करते हरीश कवासी

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी सुकमा।पिछले 19 दिनों से अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों को आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश कवासी ने समर्थन दिया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोयम मगम्मा, श्रीमती गीता कवासी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। हरीश … Read more

दुर्ग विश्वविद्यालय में ABVP का उग्र आंदोलन, छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी

दुर्ग विश्वविद्यालय में ABVP का छात्र आंदोलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी दुर्ग, 03 सितम्बर 2025 (बुधवार) महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में छात्रों की मूलभूत समस्याओं और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा के नेतृत्व में जोरदार और उग्र आंदोलन किया।   छात्र परिषद ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का … Read more

रायपुर में RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 28 किलो गांजा जब्त – 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

IMG 20250903 WA0003

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 28 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित … Read more