लखीमपुर खीरी में बढ़ा बाढ़ का खतरा: शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर, गांव जलमग्न

Share Post

लखीमपुर खीरी।सुरजीत चानी


शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। नदी का पानी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 निघासन तहसील के गांव डूबे

निघासन तहसील के प्रतापगढ़, बबुरी और महाराज नगर जैसे गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुख्य मार्ग पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

नौव्वापुर समेत अन्य इलाके प्रभावित

लखीमपुर तहसील क्षेत्र के नौव्वापुर गांव और आसपास के इलाके भी बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। यहां के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 प्रशासन की निगरानी

हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और हालात की निगरानी रखे हुए हैं। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन अगर जलस्तर और बढ़ता है तो संकट और गहरा सकता है।

आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें

9691983739

Leave a Comment