रायपुर छत्तीसगढ़, मेघा तिवारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव न केवल आम नागरिकों के जीवन को सरल और लाभकारी बनाएगा, बल्कि उद्योग और व्यापार जगत को भी नई गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग तीन करोड़ जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूँ। यह नीतिगत परिवर्तन हमारी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि GST सुधारों से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और व्यापारियों को भी अधिक पारदर्शिता और सरलता का लाभ प्राप्त होगा।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739