रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी।
नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली रहा। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने पिता, राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में विधिवत रूप से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री पद का दायित्व ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण का पावन क्षण
मंत्री पद ग्रहण करते समय गुरु साहेब ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का स्मरण कर पूजा-अर्चना की और संकल्प लिया कि यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक प्रण और सेवा का अवसर है।
युवाओं और समाज के लिए बड़ा संकल्प
गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि उनका उद्देश्य है:
-
प्रदेश की युवाशक्ति को कौशल संपन्न बनाना।
-
तकनीकी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना।
-
रोजगार के अवसरों का विस्तार करना।
-
अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाना।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समृद्ध छत्तीसगढ़ विज़न को साकार करने का संकल्प भी लिया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, समाजजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल गौरव, उत्साह और प्रतिबद्धता से परिपूर्ण रहा।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739