रायपुर (छत्तीसगढ़)। रिपोर्टर – मेघा तिवारी
राजधानी रायपुर में संघ परिवार और समाजसेवा से जुड़े महान व्यक्तित्व, पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को आज भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर श्रद्धेय शांताराम जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री साय की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि –
“श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।”
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

डॉ. रमन सिंह की श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शांताराम जी हमारे लिए पिता तुल्य थे।
उन्होंने मदकूदीप को पुनर्जीवित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी विनम्रता एवं जीवन मूल्यों से सभी के आदर्श बने।
डॉ. सिंह ने कहा कि –
“संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और स्वयंसेवकों को परिवार मानकर मार्गदर्शन किया। उनके निधन से पूरा प्रदेश शोकाकुल है।”
अन्य गणमान्य उपस्थित
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक और आमजन शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से —
-
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा
-
नेता गजेंद्र यादव
-
गुरु खुशवंत साहेब
-
पूर्व राज्यपाल रमेश बैस
-
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
-
सांसद संतोष पांडे
-
विधायक अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू
-
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा
-
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा
-
कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर
सभी ने मिलकर श्रद्धेय शांताराम जी को अंतिम नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739