छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में पावर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन का शिलान्यास, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधरोपण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन के थ्री-डी मॉडल का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब “जीरो पावर कट स्टेट” से आगे बढ़कर मुफ्त बिजली की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यह भवन न केवल पावर कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को सभी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मौलश्री पौधे का रोपण भी किया।

नवा रायपुर में पावर कंपनी मुख्यालय का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नवा रायपुर में पावर कंपनी मुख्यालय का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ की बिजली उत्पादन क्षमता केवल 1400 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 30,000 मेगावाट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 1320 मेगावाट के नए संयंत्र का शुभारंभ इस प्रगति को और मजबूत करता है।

उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति के तहत पावर सेक्टर में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिससे आने वाले वर्षों में 30,000 मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन संभव होगा। इससे प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी और पड़ोसी राज्यों को भी बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

WhatsApp Image 2025 09 04 at 11.40.00 93014e55


अत्याधुनिक भवन की विशेषताएँ

  • क्षेत्रफल : 10,017 वर्ग मीटर

  • स्वरूप : 9 मंजिला भवन

  • क्षमता : 1300 कर्मचारी

  • तीन टॉवर : पावर डिस्ट्रीब्यूशन, जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनियों के लिए

  • सुविधाएँ :

    • 210 सीटों का प्रेक्षागृह

    • जिम

    • दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग

    • मैकेनिकल स्टैक पार्किंग

    • ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

  • रेटिंग : बीईई की फाइव स्टार एनर्जी रेटिंग और गृहा की ग्रीन रेटिंग


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बाइट

“छत्तीसगढ़ की यह प्रगति हर नागरिक की मेहनत और विश्वास का परिणाम है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हम अब जीरो पावर कट से मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहे हैं। यह नया मुख्यालय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की नई पहचान बनेगा।”

Leave a Comment