नवा रायपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवा पखवाड़े पर दिया मार्गदर्शन

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

नवा रायपुर के शासकीय कार्यालय में आज केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा चिकित्सक डॉ. मनसुख मांडविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा पखवाड़े पर मार्गदर्शन दिया।

 सेवा पखवाड़े की प्रासंगिकता

मंत्री जी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज की सेवा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक सरकारी सुविधाओं को पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका

बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री जी के मार्गदर्शन को सराहते हुए इसे प्रेरणादायक और दिशा-दर्शक बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सेवा पखवाड़े को पूरी निष्ठा से लागू किया जाएगा ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Leave a Comment