रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी
छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मंत्री केदार कश्यप पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने मंत्री का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मंत्री तुरंत इस्तीफा दें, अन्यथा आने वाले दिनों में बंगला घेराव और भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन और नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। कार्यकर्ता लगातार मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और यह स्पष्ट कर दिया कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं का बयान
-
गिरीश दुबे (शहर कांग्रेस अध्यक्ष):
“मंत्री का यह व्यवहार लोकतंत्र और आमजन का अपमान है। सत्ता का इस तरह दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” -
विकास उपाध्याय (पूर्व विधायक):
“केदार कश्यप जैसे वरिष्ठ मंत्री द्वारा कर्मचारी पर हिंसा करना बेहद शर्मनाक है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तक दर्ज नहीं की। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।”
उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ित कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी हुई तो पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
कांग्रेस की चेतावनी
कांग्रेस ने साफ कहा कि भाजपा मंत्रियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाकर जनता के सामने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।
प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख नेता
उधोराम वर्मा, प्रमोद चौबे, शिव सिंह ठाकुर, राजेश चौबे, दिनेश ठाकुर, अरुण जांघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, माधव साहू, देवेंद्र मिश्रा, श्रीनिवास बंशी, अविनय दुबे, देवेंद्र यादव, राजू नायक, प्रीति सोनी, गंगा यादव, दिनेश निर्मलकर, सुयश शर्मा, दिवाकर साहू और अस्सु खाँन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739