रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी
राजधानी रायपुर के मेकाहारा चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।

भाजयुमो का यह कदम बिहार के दरभंगा में भरे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं, लेकिन हर बार देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की माता पर अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है और इसके लिए राहुल गांधी को अतः तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, महामंत्री सत्यम दुवा, अकबर अली, अमित मैशरी, गोविंदा गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राय सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।