रायपुर में एनएचएम कर्मचारियों की जायज़ मांगों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया समर्थन

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के साथ आज रायपुर में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने किया।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें हर स्तर पर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और ग्रामीण व शहरी इलाकों में 24 घंटे जनता की सेवा करने वाले इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए।

सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट कर एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने सांसद के सकारात्मक रुख और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि एनएचएम कर्मचारियों की जायज़ मांगों को हर स्तर पर समर्थन मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment