उज्जैन, मध्यप्रदेश –
सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती एक युवक के लिए खतरनाक साबित हुई। उज्जैन के प्रॉपर्टी डीलर राहुल राठौर की इंस्टाग्राम पर जबलपुर निवासी आयुषी से दोस्ती हुई थी। दोनों घंटों तक वीडियो कॉल पर बातचीत करते थे।
आयुषी को पता चला कि राहुल करोड़पति परिवार से है। इसके बाद उसने मुलाकात तय की।
किडनैपिंग की साजिश
जैसे ही राहुल और आयुषी मिले, वहां उसकी तीन महिला दोस्त और कुछ युवक आ गए। राहुल को गाड़ी समेत किडनैप कर लिया गया।
आरोपियों ने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की, जो बाद में 15 लाख रुपए पर तय हुई।
कार पलटने से खुला राज़
पैसे की डीलिंग के बीच किडनैपरों की कार पलट गई। मौके पर राहुल के परिजन पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
गिरफ्तारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 महिला आरोपियों समेत संजय गुज्जर और फूल सिंह गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739