रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी
रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम और सायबर यूनिट ने एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहा था। इसके लिए इंस्टाग्राम पर sinful_writer1 नाम से पेज बनाया गया था, जिस पर Raipur NUDE PARTY का निमंत्रण Couples और Girls को भेजा जा रहा था।
कैसे हुआ खुलासा?
दिनांक 13.09.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि sinful_writer1 आईडी से न्यूड पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। इस सूचना पर थाना तेलीबांधा पुलिस और सायबर यूनिट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 593/25 दर्ज किया।
मामला दर्ज हुआ:
-
धारा 4 – स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम
-
धारा 67 – आईटी एक्ट
-
धारा 79 – भारतीय न्याय संहिता
पुलिस की टीम और कार्रवाई
इस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल और अन्य अधिकारियों ने टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सायबर विंग ने सोशल मीडिया एनालिसिस के जरिए आरोपी की पहचान की और पता चला कि वह मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के बिजूरी का निवासी है।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस टीम ने बिजूरी जाकर आरोपी आदर्श अग्रवाल (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आईफोन भी जप्त किया गया।
पुलिस अब इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों और तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपी को विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
-
नाम: आदर्श अग्रवाल
-
पिता का नाम: दिनेश कुमार अग्रवाल
-
उम्र: 20 वर्ष
-
निवासी: रेलवे फाटक रोड, अंबिका लॉज के पास, बिजूरी, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश)