पूज्यपाद अशोक देवाचार्य महाराज ने संस्कार शिक्षकों को दिया मार्गदर्शन, वेदों के प्रकाश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने पर जोर

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से  मेघा तिवारी : सर्वत्र शिक्षा समिति, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला के संस्कार शिक्षकों को आज संस्कार स्टेट कार्यालय, रायपुर में पूज्यपाद  अशोक देवाचार्य महाराज का पावन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाराज  प्रयागराज से पधारे एवं भारत सरकार द्वारा वेद विभूषण सम्मान से अलंकृत कथा व्यास हैं।

रायपुर में संस्कार शिक्षकों को मार्गदर्शन देते पूज्यपाद अशोक देवाचार्य महाराज।
रायपुर में संस्कार शिक्षकों को मार्गदर्शन देते पूज्यपाद अशोक देवाचार्य महाराज।

 

अपने उद्बोधन में महाराज ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को संस्कार शिक्षा, संस्कृत भाषा का ज्ञान, अतिथि सत्कार की परंपरा और वेद मंत्रों का पाठ अत्यंत प्रभावी तरीके से सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने संस्कार शिक्षकों से आग्रह किया कि वेदों का प्रकाश नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

इस अवसर पर महाराज  ने 14 से 20 सितंबर तक पवित्र बद्रीनाथ धाम में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के लिए सभी संस्कार शिक्षकों को सादर निमंत्रण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पूरे देश से आने वाले संस्कार शिक्षकों के लिए निःशुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था रहेगी।

महाराज  ने गुरुकुल परंपरा के क्षीण होते स्वरूप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी आज दिशाहीन होती जा रही है। अंत में उन्होंने भारत सरकार एवं संस्कृति मंत्रालय का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने संस्कार शिक्षकों को इस पावन दायित्व से जोड़ने का कार्य किया है।

Leave a Comment