छत्तीसगढ़ की शिफा ख्वाजा ने राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में जीते दो गोल्ड, भाई अयान ख्वाजा ने पहले जीता था नेशनल गोल्ड

Share Post

रायपुर।छत्तीसगढ मेघा तिवारी


छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर निशानेबाजी के क्षेत्र में चमकी है। राजधानी रायपुर में आयोजित 24वीं राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में शिफा ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इससे पहले उनके बड़े भाई अयान ख्वाजा ने देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन नेशनल 2025 में 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में पूरे भारत में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था।


प्रतियोगिता का आयोजन

  • यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 28 अगस्त से 06 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई।

  • आयोजन स्थल: 4th SAF BN शूटिंग रेंज, माना कैंप, रायपुर

  • प्रतियोगिता का आयोजन जिंदल समूह के सौजन्य से किया गया।

  • इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के निशानेबाजों ने भाग लिया।


शिफा ख्वाजा की मेहनत और तैयारी

  • शिफा ने छत्तीसगढ़ क्लब, सिविल लाइन रायपुर से गन चलाने की ट्रेनिंग प्राप्त की।

  • उन्होंने महज दो महीने की कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

  • अपनी जीत का श्रेय उन्होंने अपने कोच को दिया और कहा कि आगे और बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है।


भाई-बहन की जोड़ी बनी प्रेरणा

  • अयान ख्वाजा की नेशनल स्तर पर बड़ी जीत के बाद अब शिफा की राज्यस्तरीय सफलता ने परिवार और प्रदेश को गर्वित कर दिया है।

  • शिफा अब प्री-नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगी।


छत्तीसगढ़ का बढ़ता मान

अयान और शिफा ख्वाजा की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी मेहनत और लगन से देश और दुनिया के खेल मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें

9691983739

Leave a Comment