रिपोर्टर सुरजीत चानी, उत्तर प्रदेश
मैलानी नानपारा के बीच करीब डेढ़ माह से ट्रेनों का संचालन बंद होने व मीटरगेज रेललाइन को ब्राडगेज में न बदले जाने से नाराज बेलरायां सहित निघासन तहसील क्षेत्र के सैकड़ो गांवों के हजारों लोगों ने बेलरायां के गांधी इंटर कालेज पहुंचकर रेल चलाओ , ब्राडगेज बनाओ महापंचायत में भाग लिया | आयोजित हुई इस पंचायत में नया सवेरा गांजर विकास मंच व तराई विकाश संस्थान के सदस्यों सहित क्षेत्रीय जनता ने अपनी बात रखी। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में युवा , व्यापारी ,किसान और क्षेत्र की जनता ने भाग लिया। पूरी तरह से गैर राजनैतिक इस महापंचायत में वक्ताओं ने केवल रेल संचालन पर ही अपनी बात रखी और यह मुद्दा पूरी तरह से महापंचायत में छाया रहा |महापंचायत में आए समाजसेवी सत्य प्रकाश , राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल,अशोक शर्मा ,गुरमीत सिंह रंधावा, हरीश पटेल ध्रुव वर्मा , उत्तम मिश्रा, ओमकार सिंह पिंटू यादव , उत्तम मिश्रा, सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया महापंचायत में तीन बिंदुओं पर सहमति बनी है। जिसमें क्षेत्र के सभी युवा एकजुट होकर ट्रेन संचालन व ब्राडगेज के मुद्दे को लेकर ट्वीटर पर ट्रेंड चलाएंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को ट्रेन संचालन और ब्राडगेज के मुद्दे को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। लोकसभा और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समापन तक इस बात की समीक्षा की जाएगी कि उन्होंने इसको लेकर क्या प्रयास किए? सार्थक पहल न होती देख क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग निघासन तक पद यात्रा कर आगे की रणनीति बनाएगें।
आपके आसपास हो रहे अपराध या समाज में हो रहे किसी भी तरह के अपराध की जानकारी अगर आप हमें देना चाहते हो तो नीचे दिए हुए व्हाट्स नंबर पर संपर्क करें
9691983739