रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी
रायपुर (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग पैडलर नव्या मलिक को मुंबई से गिरफ्तार कर एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों पर सख्त कार्रवाई करना है।

कौन है नव्या मलिक?
-
नव्या मलिक, पहले गिरफ्तार किए गए हर्ष आहूजा की गर्लफ्रेंड है।
-
आरोपी मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ड्रग्स लाकर रायपुर के बड़े कारोबारी और रसूखदार परिवारों तक सप्लाई करती थी।
-
रायपुर और आसपास के इलाकों में होने वाले हाई-प्रोफाइल इवेंट्स, क्लब्स और आफ्टर पार्टीज को निशाना बनाती थी।
-
महंगे कपड़ों और रिच लाइफस्टाइल के जरिए वह हाई-प्रोफाइल ग्राहकों से जुड़ती थी और ड्रग्स का सिंडिकेट तैयार करती थी।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा:
-
रायपुर पुलिस की टीम ने नव्या मलिक को मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है।
-
यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
-
पुलिस ने बताया कि आरोपी के शहर के कई बड़े लोगों से संपर्क रहे हैं।
-
पूछताछ के बाद ड्रग्स नेटवर्क के और नाम सामने आने की संभावना है।
ऑपरेशन निश्चय अभियान:
रायपुर पुलिस द्वारा नशे और ड्रग तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन निश्चय’ चलाया जा रहा है। इस अभियान में सूखे नशे और ड्रग्स तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और लगातार हाई प्रोफाइल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।