सुकमा में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को हरीश कवासी का समर्थन, सरकार से मांग पूरी करने की अपील

Share Post

रायपुर, छत्तीसगढ़ से मेघा तिवारी

सुकमा।
पिछले 19 दिनों से अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों को आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश कवासी ने समर्थन दिया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोयम मगम्मा, श्रीमती गीता कवासी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 13.17.10 37b9916d

हरीश कवासी ने कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी एनएचएम कर्मचारियों ने हमेशा जनता की सेवा की है। कोविड महामारी से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं तक, इन कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि जब चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों की मांग पूरी करने का वादा किया गया था, तो अब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह उन वादों को पूरा करे।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा करना समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदायक होगा। इसलिए जल्द से जल्द उनकी मांगों को स्वीकार करना आवश्यक है।

Leave a Comment